तराना। नगर में नेहरु युवा केंद्र द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 11 जनवरी से प्रारंभ हुआ जो 17 जनवरी तक चलाया जाएगा। उसी तारतम्य में नेहरू युवा केंद्र के बैनर तले स्थानीय थाना परिसर में सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत रैली निकाली गई। रैली में मुख्य रूप से थाना प्रभारी रमेशचंद्र कलथिया सहित स्टाफ सम्मिलित हुआ।
वहीं थाना प्रभारी द्वारा स्थानीय महिदपुर नाके पर सड़क सुरक्षा से संबंधित हेलमेट का उपयोग करने, गति सीमा का पालन करने सहित अन्य वाहनों से उचित दूरी बनाए रखने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करने को लेकर समझाइश दी गई।