BREAKING NEWS
REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में रोजगार उत्सव में 527 युवाओं को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2024, 3:10 pm
BIG NEWS : सीएम डॉ यादव ने रेलवे ट्रेनिंग सेंटर इंस्टीट्यूट का किया भूमिपूजन, 175 करोड़ की लागत से बनेगा 700 सीटर सेंटर, पढ़े खबर    

Share On:-

उज्जैन। मप्र का पहले रेलवे ट्रेनिंग सेंटर इंस्टीट्यूट उज्जैन में बनाया जा रहा है। इसका भूमिपूजन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और सांसद अनिल फिरोजिया ने किया।
इस अवसर सांसद फिरोजिया ने बताया कि पश्चिम रेलवे के ट्रेनिंग सेंटर इंस्टीट्यूट की महत्वाकांक्षी योजना की सौगात उज्जैन को मिले, इसके लिए वह लंबे समय से प्रयासरत थे। अब प्रधानमंत्री मोदी ने 175 करोड़ लागत के रेलवे ट्रेनिंग सेंटर की सौगात उज्जैन को दे दी है। हमारी मांग भी स्वीकृत हो गई है, बजट भी आवंटित हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग 860 करोड़ की लागत के एयरपोर्ट की तर्ज पर अत्याधुनिक सुविधायुक्त रेलवे स्टेशन के निर्माण की सौगात भी उज्जैन को दी है। लगभग 175 करोड़ की लागत का लगभग 700 सीटर का ये ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट मकोड़िया आम में बनने जा रहा है। फर्स्ट फेज में लगभग 175 सीटर बन रहा है, जिसकी लागत लगभग 67 करोड़ है।
फर्स्ट फेज का भूमि पूजन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कर कमलों से हुआ। इसके साथ ही मुख्यमंत्री से उज्जैन से झालावाड़ तक की रेल लाइन आरंभ करने की भी मांग की। सभी 6 मंडलों के रेलवे कर्मचारियों का प्रशिक्षण इस संस्थान में होगा। इस ट्रेनिंग सेंटर में रेलवे स्टाफ को कई मामलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE