BREAKING NEWS
REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में रोजगार उत्सव में 527 युवाओं को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2024, 3:41 pm
BIG NEWS : आमजन से संबंधित राजस्व समस्याओं के निराकरण के लिए राजस्व का महाअभियान 15 जनवरी से प्रारंभ, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश अनुसार रतलाम जिले में भी 15 जनवरी से राजस्व महा अभियान प्रारंभ कर दिया गया हैं। इस दौरान राजस्व विभाग के पटवारी पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार ग्रामों में खसरा बी-1 का वाचन करेंगे। यह प्रक्रिया 7 दिवस में पूर्ण कर ली जाएगी। अभियान आगामी 29 फरवरी तक संचालित किया जाएगा। 
कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने बताया कि राजस्व महाअभियान में राजस्व संबंधी प्रकरण आरसीएमएस में दर्ज कराए जाएंगे। नागरिकों की सुविधा के लिए लोक सेवा केंद्र के अलावा अब एमपी ऑनलाइन तथा सीएससी किओस्क के माध्यम से भी आरसीएमएस पर प्रकरण दर्ज कराई जा सकेंगे। महा अभियान में 31 दिसंबर 2023 की स्थिति में समय सीमा पार कर चुके लंबित प्रकरणों को चिन्हित किया जाकर न्यायालय में नियमित सुनवाई द्वारा नामांतरण बटवारा अभिलेख दुरुस्ती के प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। राजस्व महाअभियान का उद्देश्य राजस्व न्यायालय में लंबित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण, नए राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पर दर्ज करना, नक्शे पर तरमीम, पीएम किसान का सैचुरेशन, आधार से ई केवाईसी तथा खसरे की आधार से लिंकिंग आदि आमजन से संबंधित राजस्व समस्याओं का निराकरण किया जावेगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE