चित्तौड़गढ़। गांधीनगर में भगवान परशुराम सेतु मार्ग के पास, बागलेश्वर महादेव में स्थित बालाजी कुश्ती एवं जुड़ो प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में एक दिवसीय पुरुष कुश्ती दंगल का रविवार 14 जनवरी को उद्घाटन हुआ।
संचालक एवं सचिव कमलेश गुर्जर ने बताया कि रविवार को प्रातः अंतरराष्ट्रीय पहलवान व कुश्ती कोच भारतीय रेलवे संजीव मलिक की अध्यक्षता एवं भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रमुख श्रवणसिंह राव एवं जिला ओलम्पिक संघ उपाध्यक्ष भंवरसिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष देवकिशन जाट, जिला मंत्री मंगल अहीर, पार्षद छोटू माली, नीलेश नीलमणी, मोहित गोस्वामी, स्वीटू भैया, मां भारती सेवा संस्थान से विजय कुमार, योगेंद्र सिंह, मनोज साहू, अशोक चौहान, विजय वैष्णव, जगदीश गंगवाल, तिरूपति व्यायामशाला के उस्ताद उदयलाल कीर विशिष्ठ अतिथि थे।
संचालन करते हुए कोषाध्यक्ष बसंतीलाल पंचोली ने बताया कि संचालक कमलेश गुर्जर द्वारा अखाड़े की पूजाअर्चना, धूप अगरबत्ती के साथ बजरंगबली के जयकारों के साथ चित्तौड़ केसरी, चित्तौड़ कुमार, चित्तौड़ किशोर, चित्तौड़ बसंत के साथ-साथ विभिन्न भार वर्ग 41, 45, 51, 55, 60, 65, 70 किग्रा की कुश्ती का शुभारम्भ पहलवानों का हाथ मिलाकर हुआ।
इस अवसर पर व्यायामशाला संरक्षक विष्णु शर्मा, अध्यक्ष कैलाश आगाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज भण्डारी, भूपेन्द्रसिंह पंवार, शिक्षा विभाग के आलोक सिंह राठौड़, विजय गांछा, समाजसेवी किशन गुर्जर, निलेश, संजय मोड़, मनोहर लौहार, दीपक शर्मा, शम्भूलाल मीणा, राजकुमार गाछा, मनीष दाधीच, अशोक सेन, भगवती देवी आचार्य, कुलदीप शर्मा, अशोक तोतला, मुकेश आचार्य, जमनाशंकर शर्मा, हरिसिंह सारंगदेवोत, कोच रामरतन गुर्जर, पूर्व जिला केसरी खेमराज गुर्जर, ललिता भांड, राजेश छापरवाल, हेमंत हठवाल, किशन गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।