BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2024, 6:01 pm
BIG NEWS : ग्राम अथवा पहुंची प्रधानमंत्री की विकसित भारत संकल्प यात्रा, पूर्व मंत्री सखलेचा और तहसीलदार रहे मौजूद, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा सोमवार दोपहर बाद ग्राम अथवा पहुंची। जहां क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा और तहसीलदार शत्रुघ्न चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सखलेचा ने नागरिकों को देश की एकता को मजबूत करने और राष्ट्र की रक्षा करने वालों का सम्मान करने की शपथ दिलाई
तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के प्रमाण पत्रों का वितरण किया, जबकि शासकीय कर्मचारियों ने शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के आवेदन प्राप्त किए। 
सोमवार शाम 4 बजे प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार ग्राम डाबड़ा में भी विकसित भारत संकल्प यात्र के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़, जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और स्कूली बच्चों सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विगत 15 दिसम्बर को झारखंड के खूंटी से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की थी। जो देश के विभिन्न राज्यों  खासकर भाजपा शासित राज्यों में शासन के दिशा निर्देशानुसार निकाली जा रही है। यात्रा का उद्देश्य देश के कोने-कोने में केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करना और लाभ उठाने के लिए लोगों को प्रेरित करना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE