चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय जैन सोशल ग्रुप प्रताप द्वारा फेडरेशन की अध्यक्ष रेखा गिलुंडिया की अध्यक्षता में मकर संक्रांति के उपलक्ष में मानव सेवा का काम करते हुए कड़कती ठंड से राहत देने जरूरतमंदों को कंबल बांटे तथा भीलों की झोपड़ी में बच्चों को बिस्किट, तिल के लड्डू और कपड़ों का वितरण किया गया।
सचिव अनीता भड़क्तिया ने बताया कि चेयरपर्सन आशा पोखरना की प्रेरणा से पूरे शहर में घूम कर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में फेडरेशन की कई सदस्यों का आर्थिक योगदान भी रहा। दिनेश सुरेखा मेहता, सौरभ दिव्या सांखला, मोनिका बोहरा, रितु पोखरना, हेमा तलेसरा, मंजू पितलिया, आशीष लीना कुदाल, ज्योति जैन, पीयूष सविता जैन, वनिता लोढ़ा, नेहा सिपाणी, सुशील अनीता बाबेल, अमीश गिलूंडिया, नरेंद्र पोखरना और संदीप भड़कतिया आदि उपस्थिति रहे।