BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लम्बे अंतराल के बाद आयोजित हुई नर्सिंग की.. <<     KHABAR : स्काउट गाईड के विद्यार्थियों को दिया जा.. <<     NEWS : दाधीच महिला मंडल ने की जल सेवा, रेलवे.. <<     NEWS : मोबाइल गेमिंग से दूर रहकर बच्चे खेले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के गांव फत्ताखेड़ी के कोटवार.. <<     NEWS : लक्ष्य जैन ने 12वीं की कॉमर्स फिजिकल कक्षा.. <<     NEWS : चेन स्नेचिंग का आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश.. <<     KHABAR : साकेत नगर जैन मंदिर में लगी संस्कार की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच-चित्तौड़ रोड़ और प्याज ले जाता ट्रक,.. <<     KHABAR : समाज के संत शिरोमणि मोतीदास महाराज के.. <<     NEWS : डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : मतगणना तैयारियों के लिए कलेक्टर ने ली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : वृद्धाश्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण के.. <<     KHABAR : 16 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2024, 7:41 pm
NEWS : ग्राहकों सदस्यों की आर्थिक उन्नति की कामना के साथ राममय अर्बन सक्रांति महोत्सव सम्पन्न, रंगारंग प्रस्तुतियों ने दिया सहकारिता और राष्ट्रवाद का संदेश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अर्बन कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड द्वारा रविवार को इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडोटोरियम में आयोजित राममय अर्बन सक्रांति महोत्सव रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ प्रखर चिंतक रविंद्र शंकर जोशी नागपुर व नंद लाल जोशी जोधपुर, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत, समाजसेवी एस डी वैष्णव, बैंक चेयरमैन डॉ आई एम सेठिया, उपाध्यक्ष शिव नारायण मानधना, प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी, पूर्व अध्यक्ष विमला सेठिया सहित निदेशक मंडल के आतिथ्य में भव्यता के साथ संपन्न हुआ।
प्रखर चिंतक रविंद्र शंकर जोशी ने कहा कि सहकारिता और संस्कार भारतीय परिवार व्यवस्था का मुख्य आधार हैं और यही हमारे जीवन में सुखद भविष्य की राह प्रशस्त करता है।
प्रखर विचारक नंदलाल जोशी ने कहा कि धर्म और संप्रदाय में अंतर को समझेंगे तो हमारी प्राचीन पारिवारिक परंपराएं जीवंत रहेगी। उन्होंने इंडोनेशिया का उदाहरण देते हुए कहा कि पूजा पद्धति बदलने के बावजूद परंपराएं जीवंत रखी हुई हैं। यही विचार आज आवश्यक है।
जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने कहा कि बैंक प्रबंधन के प्रति आमजन में का विश्वास ही प्रगति का आधार हैं। विधायक आक्या ने भी शुभकामनाएं दी।
महाप्रबंधक दिनेश खंडेलवाल के अनुसार बैंक अध्यक्ष डा आई एम सेठिया ने स्वागत उद्बोधन देते बैंक की प्रगति की जानकारी देकर शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।
निदेशक मंडल के सदस्य दिनेश सिसोदिया, रंजीत सिंह नाहर, राधेश्याम अमेरिया, बालकिशन धूत, हरीश आहूजा, राजेश काबरा, बाबरमल मीना, कल्याणी दिक्षित, दीप्ती सेठिया डाड, हेमंत शर्मा, नितेश सेठिया, अंकिता जैन, पूर्व निदेशक ईश्वर दयाल सिसोदिया, बुधरमल भोजवानी, चांदमल नंदावत, बालकिशन डाड, ने सभी अतिथियों का शॉल उपरना से अभिनंदन किया।
समृद्धि ग्रुप मुंबई के सानिध्य में संपन्न कार्यक्रम में जी टीवी, कलर टीवी के कलाकारों ने बलखम्ब से प्रतिभा का प्रदर्शन, राम जानकी की भावुक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं बेटी बचाओ की प्रस्तुति ने सभी की आंखे नम होकर भावुक कर दिया तो देश भक्ति की प्रस्तुतियों से सदन के लोग झूम उठे। टीम प्रबंधक सुनील जैन ने शानदार संचालन के साथ दर्शकों द्वारा सहकारिता और बैंक की योजनाओं की जानकारी बताने पर विजेताओं को अवार्ड से सम्मानित भी किया।
बैंक प्रबंधक प्रशासन जे पी जोशी के अनुसार सदस्य, ग्राहकों और शुभचिंतकों की उपस्तिथि में प्रबंधनिदेशक वंदना वजीरानी ने बैंक द्वारा चलाए जा रहे ऋण मेले की जानकारी देते हुए निकटम शाखा में संपर्क कर कम ब्याज दर पर उपलब्ध सुविधा का लाभ लेने की अपील की तो उपाध्यक्ष शिव नारायण मांधना ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सभी निदेशक मंडल सदस्यों ने आभार प्रदर्शन भी एक देश भक्ति की प्रस्तुति के माध्यम से किया जिस पर भी सदन में उपस्थित श्रोता झूम उठे जिसके कारण देशभक्ति के गानों की और श्रृंखला जोड़ना पड़ा। 
मकर सक्रांति व्यंजन का आनंद लिया-
अर्बन सक्रांति महोत्सव के अंत में सभी श्रोताओं ने सक्रांति पर्व पर संक्रांति के पारंपरिक व्यंजनों गुड तिल्ली, दूध का खीच, मक्का की पपड़ी आदि का आनंद लिया। बैंक अध्यक्ष डॉ सेठिया सहित निदेशक मंडल ने सभी का श्रोताओं को पारंपरिक स्वागत से अभिभूत किया और धन्यवाद ज्ञापित कर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बैंक के जुड़ने की अपील की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE