BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2024, 7:54 pm
NEWS : सड़क सुरक्षा हो हम सबकी प्राथमिकता- मथुरा प्रसाद, हिन्दुस्तान जिंक ने वाहन रैली से दिया यातायात के नियमों का पालन करने का संदेश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सुरक्षा केवल परिसरों तक सीमित नहीं हैं यातायात नियम एवं सड़क सुरक्षा भी हमारी प्राथमिकता है। एक व्यक्ति की सुरक्षा पर पूरा परिवार टिका होता है तथा उसका सुरक्षित रहना पूरे परिवार को सुरक्षित रखता है। यह बात प्रादेशिक परिवहन अधिकारी मथुरा प्रसाद ने हिन्दुस्तान जिंक चंदेरिया लेड जिंक परिसर में 35वें सड़क सुरक्षा माह के दौरान आयोजित वाहन रैली को संबोधित करते हुए कही। उन्होनें कहा कि हिन्दुस्तान जिंक हमेशा से सडक सुुरक्षा के प्रति अग्रणी रहा है और सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन की जागरूकता के लिये रोड़ शो का आयोजन किया गया है। सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है हम समय समय पर लोगो को जागरूक करने के लिये इस तरह की पहल करते रहे है।
इस अवसर पर चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के लोकेशन हेड कमोद सिंह ने सभी से सुरक्षित रहने की पहल करते हुए अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए स्वयं को सुरक्षित रखने का आव्हान किया।
वाहन रैली को मथुरा प्रसाद एवं कमोद सिंह ने झण्डी दिखा कर चंदेरिया स्मेल्टर से रवाना किया। इस रोड शो मे शामिल सभी दुपहिया वाहन चालकों व सवारों ने क्रेश हेलमेट एवं चैपहिया वाहन चालको व सवारों ने सीट बेल्ट लगाकर हाथो में सुरक्षा स्लोगन की तख्तियों के माध्यम एवं लाउड स्पीकर द्वारा यातायात के नियमों के पालन का संदेश दिया। जिला कलेक्ट्रेट से शहर के मुख्य मार्गो पर सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली।
चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के हेड सेफ्टी बालचंद पाटीदार के नेतृत्व में आयोजित इस वाहन रैली में 100 से अधिक दुपहिया और चौपहिया वाहनधारी सम्मिलित थे। इस अवसर पर हाइड्रो यूनिट हेड विनोद कुमार कोठारी, हेड एचआर अनूप कुमार, सुरक्षा अधिकारी पद्मलोचन, सुरक्षा विभाग के अभिषेक कोठारी, मिनाक्षी कुमावत, जिवितेश उपाध्याय, विनय, भगवती पालीवाल सहित अधिकारी, कर्मचारी, संविदा सुरक्षा अधिकारी एवं श्रमिक उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE