BREAKING NEWS
BIG NEWS : मनासा पुलिस को मिली सफलता, 8 दिन पूर्व.. <<     NEWS : पेट्रोल पम्प पर लूट के मामले में फरार दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खरीफ सीजन फसल कपास बीज के लिए किसान हो रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर के इंदिरा नगर विस्तार में जल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला अस्पताल में शिविर का हुआ आयोजन, हज को.. <<     KHABAR : शहर के जवाहर नगर में कचरा गाड़ी नहीं आने से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ऑल इंडिया मलयाली एसोसिएशन की वार्षिक.. <<     KHABAR : खाटू श्याम, मां भगवती मंदिर का स्थापना.. <<     KHABAR : कन्या स्कूल के सरकारी पुस्तक मेले में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पूजा-अर्चना के बाद 57 श्रद्धालुओं का दल चार.. <<     NEWS : ध्रुव ओझा ने 12वीं में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त.. <<     KHABAR : शंकराचार्य मठ में केवट जयंती पर विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के गांव जामरनिया के खेत पर पेड़.. <<     NEWS : रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 2 पर पानी की.. <<     NEWS : मध्यम वर्ग के सपनो को साकार करना ही अर्बन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2024, 8:04 pm
BIG NEWS : दीपावली पर्व की तरह मनाएं श्री राम प्राण प्रतिष्ठा का दिवस, सभी मंदिरों में आकर्षक विद्युत साज सजा एवं आतिशबाजी की जायेगी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में सोमवार को सांसद सुधीर गुप्‍ता की उपस्थिति में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी एवं समाज जनों द्वारा की जा रही तैयारी के संबंध में एक बैठक जिले के सभी मंदिरों की साफ-सफाई एवं विदयुत साज-सझा करने संबंधी आयोजित की गई।
बैठक में कलेक्टर दिनेश जैन ने सभी उपस्थित जनों से 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम भगवान की प्राण प्रतिष्ठा होगी। उस दिवस को सभी दीपावली के पर्व की तरह मनाएं। प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों के लिए 21 एवं 22 जनवरी 2024 को प्रातः 07 बजे से मंदिर परिसरों में सफाई अभियान की जायेगी बैठक में एडीएम नेहा मीना, सीईओ जिला पंचायत गुरूप्रसाद, सभी एसडीएम, संयुक्‍त कलेक्‍टर राजेश शाह, सभी नगर पालिका एवं नगर परिषद के सीएमओं एवं विभिन्‍न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के दिन अतिशबाजी एवं दीपक जलाए जायेगें-
बैठक के दौरान कलेक्टर जैन ने कहा कि श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के दिन शाम 5 बजे से मंदिर परिसरों में विदुयत साज सज्जा, अतिशबाजी एवं दीपक जलाए जायेगें। कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी किया जायेगा। जिलास्तर के मुख्य कार्यक्रम 40 चौराहे पर आयोजित होगा। प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण की व्यवस्था भी किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के मुख्य मंदिरों में लाइव प्रसारण की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने सभी समाज जनों से कहा कि मंदिरों की भव्य साज सज्जा करें। सफाई अभियान चलाएं, रंग रोगन का कार्य करें। महा आरती, प्रसाद, भण्‍डारे का आयोजन भी होगा। दीप प्रज्‍ववलित किये जाएंगे। इसके लिए लोगों के घर-घर जाकर पीले चावल भी लोगों को दिए जा रहे हैं। मंदिरों में पांच दिवसीय विशेष कार्यक्रम भी होंगे। धार्मिक प्रतियोगिताएं एवं कलश यात्राएं भी आयोजित होगी। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होगी। श्रीराम कथा, रामलीला, भजन, किर्तन आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाने का आव्‍हान किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE