BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2024, 8:20 pm
NEWS : विकसित भारत संकल्पित भारत मल्टीमीडिया प्रदर्शनी 17 से 19 जनवरी तक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ली बैठक, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय उदयपुर द्वारा विकसित भारत संकल्पित भारत मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 17 से 19 जनवरी तक महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चित्तौड़गढ़ के महाराणा प्रताप सभागार में किया जाएगा। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी धायगुड़े स्नेहल नाना ने सोमवार को डीओआईटी के वीसी कक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय प्रदर्शनी लगाने, अपेक्षित सहयोग करने एवं भागीदारी सुनिश्चित करने के संबंध में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से चर्चा की और अधिकारियों को उत्तरदायित्व सौंपे।
मीटिंग के प्रारंभ में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित ने प्रदर्शनी के उद्देश्य एवं विभागों के दायित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विभागवार अधिकारियों को अपने-अपने विभाग की भूमिका को सही ढंग से निभाने के निर्देश दिए। बैठक में केंद्रीय संचार ब्यूरो के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को दर्शाया जाएगा उन्होंने सभी अधिकारियों से आग्रह किया कि इस प्रदर्शनी को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
बैठक में एसीईओ राकेश पुरोहित, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव, डीएसओ सुनील कुमार, सीएमएचओ डॉ रामकेश गुर्जर, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार दिनेश कुमार जागा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा चासटा, प्रताप पीजी कॉलेज की प्राचार्य भारती मेहता, जिला परिवहन अधिकारी सुमन डेली सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE