BREAKING NEWS
देवास में बड़ा हादसा: जन्मदिन की पार्टी में.. <<     भौरासा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में शामिल हुए प्रभारी.. <<     KHABAR : व्हीलचेयर पर तिरंगा लेकर निकले.. <<     दतिया में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उत्साह,.. <<     शिवपुरी के खनियांधाना में भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : महिला तहसीलदार पर रिश्वत और दस्तावेज में.. <<     big news: कांवड़ यात्रा पर साध्वी हर्षा का बड़ा.. <<     KHABAR : पोलायकला में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,.. <<     देवास के हाटपीपल्या में कांग्रेस का शक्ति.. <<     KHABAR : चंबल की धरती से हिमालय तक, दलाई लामा से.. <<     BIG REPORT : जन विश्वास अभियान में गांव पहुंचा.. <<     BIG VIDEO : MP कर्मचारियों की लगी लॉटरी!" या "सैलरी में.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत हंस वाहिनी.. <<     BIG NEWS : प्रसिद्ध श्री सांवलियाजी मंदिर का खुला.. <<     KHABAR : भारत माता की जय से गूंजा नीमच, तिरंगे की.. <<     KHABAR : तिरंगे के रंग में रंगा खनियांधाना, स्कूली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2024, 10:53 am
KHABAR : दरिद्र नारायण को भोजन करवा कर मनाया मकर सक्रांति का पर्व, शहर में जगह जगह हुआ भंडारे का आयोजन, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। मकर सक्रांति के पावन पर्व के उपलक्ष्य में नीमच नगर के विभिन्न समाज सेवी संगठनों ने अनेक स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया। फ्रूट एवं सब्जी मंडी व्यापारी संघ द्वारा भी प्रतिवर्ष सब्जी मंडी मार्केट के दुकानदारों के सहयोग से लोहडी व मकर सक्रांति पर्व के उपलक्ष्य पर सब्जी मंडी मार्केट में भंडारा आयोजित गया, जिसे सैकडों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा से ग्रहण किया।
इस मौके पर कई बावड़ी वाले बालाजी मंदिर स्थित खाटू श्याम मंदिर, चौकन्ना बालाजी महू रोड सहित विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस बार मकर संक्राति का पर्व 15 जनवरी को भी मनाया गया। लेकिन बहुत से लोगों ने रविवार को ही त्योहार मनाया था। इसको लेकर शहर में जगह-जगह खिचड़ी भोज व सब्जी-पूड़ी का भंडारा कराया गया। सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों द्वारा आए हुए सभी लोगों को खिचड़ी भोज करवाया गया। 
शैलेंद्र चंदेल कालू भाई ने बताया कि कहा कि यह भंडारा विगत 8 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। ऐसे कार्यक्रमों से लोगों का मिलना जुलना होता है और आस्था भी बढ़ती है।
भंडारे की शुरुआत कन्या पूजन आरती के बाद कन्याओं को भोज करा कर किया गया। जिसमें हजारों राहगीरों व श्रद्धालुओं ने खिचड़ी भोज व सब्जी-पूड़ी का प्रसाद ग्रहण कर आनन्द लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE