BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2024, 11:16 am
BIG NEWS : जीर्णशीर्ष आंगनवाडी एवं स्‍कूलों भवनों को चिहिंत कर प्रस्‍ताव भिजवाएं- जैन, मनासा क्षेत्र की 5 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की सुनी समस्‍याएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में ई-जनसुनवाई करते हुए मनासा जनपद क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायत भाटखेडी बुजुर्ग, पिपलोन, पडदा, पिपल्‍याहाडी एवं भेरपुरा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से रूबरू होकर, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश जिला अधिकारियों को दिए।
कलेक्‍टर जैन ने ई-जनसुनवाई में कहा कि संबधित ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों द्वारा समस्‍याएं बताने पर जीर्ण-शीर्ष आंगनवाडी एवं स्‍कूलों को अभियाना चलाकर चिहिंत करलें और उनके प्रस्‍ताव बनाकर भिजवाएं, ताकि नवीन भवनों की कार्यवाही की जा सके। पात्र हितग्राहियों को शासन की योजना का लाभ दिलाना सुनश्चित करें। ग्राम पंचायत भाटखेडी बुजुर्ग, पिपलोन, पडदा, पिपल्‍याहाडी एवं भेरपुरा के ग्रामीणों द्वारा एक-एक कर अपनी समस्‍याएं बताई। कलेक्‍टर ने सीएम किसान निधि एवं पीएम किसान सम्‍मान निधि, आयुष्‍मान कार्ड, उज्‍जवला योजना, पेयजल की उपलब्‍धता, राशन की उपलब्‍धता, ग्राम में टीबी रोगी उपचार संबंधी जानकारी प्राप्‍त करे। जहां किसी ग्राम में एक या दो टीबी रोगी उपचार लाभ लेकर स्‍वथ्‍य हो गये है, उनकी जांच करवाकर ग्राम पंचायत को टीबी मुक्‍त करवाने के निर्देश दिए।
इसी तरह ई-जनसुनवाई में पडदा सरपंच द्वारा नई पंचायत भवन एवं आंगनवाडी भवन की मांग की गई। श्‍मशान के रास्‍ते का अतिक्रमण हटवाने, गंगा बावडी निर्माण का शेष कार्य भी पूर्ण करवाने, पिपलियाहाडी हाईस्‍कूल का सीमांकन करवाने, भेरपुरा पंचायत भवन की मांग आम रास्‍ते का अतिक्रमण हटवाने, राजस्‍व ग्राम घोषित करवाने संबंधी मांग पर कलेक्‍टर ने ग्रामीणों से चर्चा कर संबंधित
अधिकारियों को समस्‍याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE