BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2024, 11:30 am
BIG NEWS : मोदी सरकार किसानों की सरकार है गरीबों की सरकार है- गुप्ता, सांसद ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में की सहभागिता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सांसद सुधीर गुप्ता ने विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत संसदीय क्षेत्र की नीमच विधानसभा के ग्राम दारु एवं बामनबर्डी में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उपस्थित ग्रामवासियों से केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में चर्चा की। साथ ही पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरीत किया। 
इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने जो विकास कार्य किए है वह आज तक किसी भी सरकार ने नही किया है। आज हर गांव में पीने का पानी पहुंच रहा है। महिलाओं के बैंको में खाते खुल रहे है। उन्हें उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन दिए। उन्होने कहा कि मोदी सरकार किसानों की सरकार है गरीबों की सरकार है। आज किसानों को पीएम स्वनिधि के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। सरकार द्वारा मुद्रा योजना के तहत लोन दिए जा रहे है। सांसद गुप्ता ने कहा कि गरीबों के अपने घर का सपना साकार हो रहा है। सांसद गुप्ता ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा आपके द्वार आपको योजना का लाभ देने आई है। यह मोदी की विकास गारंटी वाली यात्रा है। इसी के साथ ही सांसद सुधीर गुप्ता ने ग्राम दारु में सुरजसिंह शक्तावत के निवास पर कार्यकर्ताओं से चाय पर चर्चा।
इस दौरान नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मदन धनगर, जिला पंचायत सदस्य मनीषा धाकड़, आदित्य मालु, पूर्व भाजपा जिला मंत्री सत्यनारायण गोयल, जनपद उपाध्यक्ष महेश नागदा, राजेश पाटीदार, जनपद सदस्य, सरपंच सहित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE