BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2024, 12:11 pm
BIG NEWS : खरगोन का खण्डवा-बड़ौदा स्टेट हाइवे बना किलर झोन, पिछले माह में हुए कई हादसे, आधा दर्जन लोगों की मौत,पढ़े अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन। जिले के खण्डवा-बड़ौदा स्टेट हाइवे किलर झोन बनता जा रहा है। पिछले एक माह में इस मार्ग पर सड़क हादसों में आधा दर्जन लोगों की जान जा चुकी है। यह सभी दुर्घटनाएं बड़े वाहनों से घटित हुई है और बाइक चालक इन हादसों के शिकार हुए हैं।  सोमवार देर रात ऐसे ही एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक चालक बाइक सवार को रौंदते हुए भाग निकला। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार एक अन्य युवक घायल हुआ है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक को पीएम के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया है। 
मिली जानकारी के अनुसार खंडवा-बडौदा स्टेट हाइवे स्थित ग्राम मगरिया में ट्रक ने बाइक चालक को रौंद दिया। मृतक की शिनाख्त कुंदन पिता कन्हैया उम्र 25 वर्ष निवासी गोपालपुरा के रूप में हुई है। वहीं बाइक पर सवार गुलाब घायल हो गया, जिसे खरगोन जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां पर उपचार किया जा रहा है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE