BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2024, 12:25 pm
BIG NEWS : आयुष्मान भारत योजना में रतलाम को नंबर वन बनाना है, मंत्री काश्यप, शहर के 50 हजार से अधिक हितग्राहियों के घर तक पहुंचेगा पीवीसी आयुष्मान कार्ड, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। आयुष्मान भारत योजना के तहत रतलाम शहर के 50 हजार से अधिक हितग्राहियों को कार्ड वितरण कार्य का शुभारंभ प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा किया गया। इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, बजरंग पुरोहित, मनोहर पोरवाल, प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, बलवंत भाटी, गोविंद काकानी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, कृष्णकुमार सोनी, विनोद यादव, निलेश गांधी, हेमंत राहोरी, विप्लव जैन, सीएमएचओ डॉ आनंद चंदेलकर, सिविल सर्जन डॉ एमएस सागर सहित बड़ी संख्या में आमजन तथा हितग्राही उपस्थित रहे।
मंत्री काश्यप ने कहा कि आयुष्मान भारत-निरामय भारत नारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है। आपने और हमने सुना है प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प और संकल्प से सिद्धि के ध्येय के साथ जो भी संकल्प लिए है, उन्हे पूरा करने का प्रण लेकर आगे बढ़ रहे है, यह बीते दस वर्षों से हम सब देख रहे है। आज हम यहां रतलाम नगर के 50 हजार कार्ड वितरण का शुभारंभ करने के लिए एकत्र हुए है। आयुष्मान भारत योजना का कार्ड भारत सरकार ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए बनाया है। आयुष्मान भारत योजना में आज हम प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। हमे अब नंबर वन पर आने का संकल्प लेना होगा और मोदीजी ने जो मंत्र दिया है, संकल्प से सिद्धी उसके लिए प्रयास करना होगा। 
महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि हम सब चाहते है कि संसार में सभी सुखी रहे लेकिन हमारी दिनचर्या ऐसी है कि हम थोड़ी से गलती करते है और बीमार हो जाते है। जब परिवार में कोई बीमार होता है तो पूरा परिवार टूट जाता है। ऐसे में कोई हमे संबल देता है तो वह आयुष्मान कार्ड है। अभी रतलाम प्रदेश में दूसरे नंबर पर है, मंत्री काश्यप के नेतृत्व में हम रतलाम को पहले नंबर पर लाने के लिए कृत-संकल्पित है।
प्रारम्भ में सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन सहित चिकित्सा अधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। सीएमएचओ ने योजना की जानकारी दी एवं स्वागत भाषण सिविल सर्जन द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन रोगी कल्याण समिति सदस्य हेमंत राहोरी ने किया। आभार मनोहर पोरवाल ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE