BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2024, 12:30 pm
BIG NEWS : महिला तहसीलदार और किसान के बीच ऐसा क्या हुआ, वीडियो सामने आने के बाद मचा हड़कंप, सीएम ने दिए निर्देश, पढ़े अभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। जिले के सोनकच्छ तहसलीदार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा था। जिसमें वह एक किसान से बदजुबानी करते हुए नजर आ रही है। इस दौरान महिला तहसीलदार किसानों को भला बुरा कहती हुई नजर आ रही हैं।
दरअसल मध्य प्रदेश शासन के एक प्रोजेक्ट एमपीपीटीसीएल कंपनी का टावर खड़ा होने के कारण उस किसान की जमीन पर टॉवर क़े पोल गाड़े जा रहे थे, जिससे उस किसान क़े खेत पर खड़ी फसल को नुकसान पहुँच रहा था। इसी की शिकायत तहसीलदार से उस किसान ने की थी। किसान उसी विवाद को लेकर जिम्मेदार महिला तहसीलदार को अंग्रेजी में उनकी ड्यूटी को समझा रहा था। जिसको लेकर वो इतनी भड़क उठी और जुबान पर काबू न कर सकी। 
इस दौरान उन्होंने किसान को अंडे से निकला चूजा तक कह दिया। जिसका विडियो वायरल हो रहा है। वायरल विडियो पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कलेक्टर देवास को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
मामले मे कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि गांव कुम्हारिया राव में मध्य प्रदेश शासन के एक प्रोजेक्ट एमपीपीटीसीएल कंपनी का कार्य जारी है। वहां तहसीलदार और किसान भाई के बीच कुछ कहा सुनी हुई थी। हमारी किसान भाईयों से भी बात हुई है। मामले में तहसीलदार को शोकास नोटिस जारी किया गया है। इस पूरे मामले में सोनकच्छ तहसीलदार अंजलि गुप्ता ने भी सफाई दी है। 
वहीं किसानों ने कहा कि हमारे द्वारा कुछ अपशब्दों का प्रयोग हो गया था, जिसके चलते मेडम और हमारे बीच कहासुनी हुईं। विडियो वायरल किसने किया हमें नहीं पता, हमारा मेडम से कोई वाद विवाद नहीं है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE