BREAKING NEWS
देवास में बड़ा हादसा: जन्मदिन की पार्टी में.. <<     भौरासा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में शामिल हुए प्रभारी.. <<     KHABAR : व्हीलचेयर पर तिरंगा लेकर निकले.. <<     दतिया में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उत्साह,.. <<     शिवपुरी के खनियांधाना में भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : महिला तहसीलदार पर रिश्वत और दस्तावेज में.. <<     big news: कांवड़ यात्रा पर साध्वी हर्षा का बड़ा.. <<     KHABAR : पोलायकला में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,.. <<     देवास के हाटपीपल्या में कांग्रेस का शक्ति.. <<     KHABAR : चंबल की धरती से हिमालय तक, दलाई लामा से.. <<     BIG REPORT : जन विश्वास अभियान में गांव पहुंचा.. <<     BIG VIDEO : MP कर्मचारियों की लगी लॉटरी!" या "सैलरी में.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत हंस वाहिनी.. <<     BIG NEWS : प्रसिद्ध श्री सांवलियाजी मंदिर का खुला.. <<     KHABAR : भारत माता की जय से गूंजा नीमच, तिरंगे की.. <<     KHABAR : तिरंगे के रंग में रंगा खनियांधाना, स्कूली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2024, 1:54 pm
BIG NEWS : पत्रकार व मीसाबंदी गोपाल खण्डेलवाल स्मृति प्राथमिक चिकित्सा एवं दंत स्वास्थ्य जागरूकता शिविर कल, कम साधनों में कैसे करें प्राथमिक उपचार व स्वस्थ्य रहने के लिए दांतों की देखभाल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। वरिष्ठ पत्रकार, मीसाबंदी एवं संपादक स्वर्गीय गोपाल खण्डेलवाल के 82वें जन्म दिवस पर उनकी स्मृति को चिरस्थाई बनाने हेतु प्राथमिक उपचार एवं दंत स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन 17 जनवरी बुधवार को श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या महाविद्यालय में होने जा रहा हैं।
आयोजन समिति प्रमुख वरुण-विवेक खण्डेलवाल सोनू ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पिताजी स्व गोपाल खण्डेलवाल की जन्म जयंती पर दिनांक 17 जनवरी 2024 बुधवार को सुबह 11.45 बजे से श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं व स्टॉफ को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन नीमच के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अशोक जैन (एमडी) द्वारा किसी रोग के होने या चोट लगने पर किसी अप्रशिक्षित व्यक्ति द्वारा किया जाने वाला सीमित उपचार प्राथमिक चिकित्सा (फर्स्ट ऐड) के बारे में जानकारी प्रदर्शन सहित दी जावेगी।
साथ ही अंचल के प्रसिद्ध दन्त चिकित्सक डॉ अनूप मंगल द्वारा मुख, दांतों व मसूढ़ों से जुड़ी बीमारियों से बचाव, उपचार, सुरक्षा व देखभाल की विस्तृत जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी जाएगी।
कार्यक्रम में बतौर अतिथि विधायक दिलीपसिंह परिहार, डीएसपी महिला सुरक्षा वैशाली सिंह विशेष रूप से मौजूद रहकर महिला सुरक्षा के उपाय बतायेंगी। 
इस अवसर पर महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विजय बाफना व वीणा खण्डेलवाल विशेष रूप से मौजूद रहेंगी।
उक्त जानकारी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन के डबकरा ने दी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE