BREAKING NEWS
देवास में बड़ा हादसा: जन्मदिन की पार्टी में.. <<     भौरासा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में शामिल हुए प्रभारी.. <<     KHABAR : व्हीलचेयर पर तिरंगा लेकर निकले.. <<     दतिया में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उत्साह,.. <<     शिवपुरी के खनियांधाना में भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : महिला तहसीलदार पर रिश्वत और दस्तावेज में.. <<     big news: कांवड़ यात्रा पर साध्वी हर्षा का बड़ा.. <<     KHABAR : पोलायकला में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,.. <<     देवास के हाटपीपल्या में कांग्रेस का शक्ति.. <<     KHABAR : चंबल की धरती से हिमालय तक, दलाई लामा से.. <<     BIG REPORT : जन विश्वास अभियान में गांव पहुंचा.. <<     BIG VIDEO : MP कर्मचारियों की लगी लॉटरी!" या "सैलरी में.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत हंस वाहिनी.. <<     BIG NEWS : प्रसिद्ध श्री सांवलियाजी मंदिर का खुला.. <<     KHABAR : भारत माता की जय से गूंजा नीमच, तिरंगे की.. <<     KHABAR : तिरंगे के रंग में रंगा खनियांधाना, स्कूली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2024, 2:07 pm
BIG NEWS : 22 जनवरी से पहले गांव उपलाई बना अवधपुरी उपलाई, मेरा गांव मेरी अयोध्या के लगे जगह-जगह पोस्टर, मेन मार्ग पर बनाया अलौकिक द्वार, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी साज सज्जा हुई प्रारंभ, पढ़े पवन धाकड़ की खबर

Share On:-

जावरा। 22 जनवरी को रामलला नए मंदिर में विराजमान होंगे। हर कोई बस राम के काम में लगा हुआ है। इस समय छोटे बच्चों से लगाकर बुजुर्ग तक उत्साह के साथ राम के काज में हाथ बंटाते नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब घर-घर अक्षत और निमंत्रण बांटने में स्कूल के बच्चे भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। रतलाम जिले के जावरा तहसील के कई ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनो सुबह 04 और 05 बजे के बीच में राम नाम की धुन हर गलियों में गूंज रही है। महिलाएं भी घर-घर जाकर अक्षत और प्रभु श्री राम की अयोध्या की फोटो वितरण कर करते नज़र आ रहीं हैं। इतना ही नहीं राम के भक्तों द्वारा हर घर पर मेरा गांव मेरी अयोध्या जैसे स्लोगन भी हर दीवारों पर बनाए जा रहे हैं। 
मेरा गांव मेरी अयोध्या अवधपुरी उपलाई-
वहीं बात करें मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा समीप ग्रामीण क्षेत्र उपलाई की जहां के राम भक्तों में इतना उत्साह राम के प्रति दिखाई दिया कि यहां के ग्रामीण जनों ने एवं राम भक्तों की टोली ने मिलकर गांव का नाम प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या की तर्ज पर रख दिया हैं। इतना ही नहीं गांव के मुख्य मार्ग पर एक ऐसा द्वार लगाया कि जिसे हर कोई देखकर प्रफुल्लित हो जा रहा हैं और प्रभु श्री राम के प्रति नत मस्तक होने को मजबूर हो जाता हैं। वही ग्रामीणों ने द्वार पर बीच में राम मंदिर को भी दर्शाया है तथा आसपास प्रभु श्री राम के चित्र का भी वर्णन करवाया गया हैं।  वही सबके राम सब में राम सुंदर वाक्य भी लिखवाया गया हैं। गांव का नाम उपलाई से अब अवधपुरी उपलाई दर्शाया गया हैं। राम भक्ति में इन दिनों यह गांव चर्चा का विषय बना हुआ है। 
हर घर बनेगी रंगोली, सजाएंगे द्वार, 22 तारीख को आ रहे हैं भगवान प्रभु श्री राम-
जावरा से लगे आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में 22 जनवरी तक में नित्य अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। कहीं प्रभु श्री राम के भोजन प्रसादी का भंडारा होगा तो कहीं हनुमत कथा होगी। भजनों की मंडली सजाई जाएगी और बड़े शहरों से लगाकर ग्रामीण क्षेत्रों पर राम नाम की धूम में हर घर सजाए जाएंगे। आँगन में रंगोली बनाई जाएगी और दीपक से घरो को रोशन किया जाएगा। जय श्री राम के नारे हर मोहल्ले को लगाए जाएंगे। मंदिरों में एक नई रौनक दिखेगी क्योंकि प्रभु श्री राम का राज अभिषेक होने जा रहा हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE