देवास। जिले की संस्था हिन्द रक्षक द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में भोपाल की हुजूर विधानसभा से विधायक रामेश्वर शर्मा पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि राम मंदिर के बाद अब काशी मथुरा में भी इतिहास रचा जाएगा। विधायक शर्मा ने कहा कि अभी इतिहास बदला हैं वो दिन दूर नहीं जब भूगोल बदला जाएगा। कांग्रेस के निमंत्रण को ठुकराने के जवाब पर विधायक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की मति मारी गई हैं जिन्होंने राजा राम के घर से आये निमंत्रण को ठुकरा दिया हैं। कांग्रेस ने राम के निमंत्रण को ठुकराया हैं। राम का देश कांग्रेस को ठुकरा देगा।