नीमच। विधानसभा चुनाव से पहले जिस मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का ढिंढोरा पीटकर युवा वोटर्स को आकर्षित किया जा रहा था, चुनाव निपटने के बाद अब वे युवा स्टाइपेंड भी प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। प्रशिक्षु के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं ने नीमच कलेक्टर कार्यालय पर आज जनसुनवाई में गुहार लगाई कि उन्हें पिछले दो महीने से स्टाइपेंड नहीं मिल रहा है।
युवाओं ने बताया कि मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत कंपनी के नीमच वृत्त के अंतर्गत करीब 60 प्रशिक्षुओं को स्टाइपेंड का भुगतान न मिलने के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनसुनवाई में मांग की गई है कि नवंबर और दिसंबर का स्टाइपेंड तुरंत भुगतान कराया जाए। इनमे से कई युवा अपने घर से दूर रहकर नीमच में किराए का मकान लेकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।