BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2024, 3:06 pm
BIG NEWS : तबादला होने पर उप निरीक्षक सुमित मिश्रा को दी भावभीनी विदाई, 07 साल में कार्यशैली से वरिष्ठ अधिकारियों सहित आमजन को किया प्रभावित, अब बालाघाट में देंगे सेवाएं, पढ़े मुश्ताक अली शाह की खबर      

Share On:-

नीमच। जिला पुलिस बल नीमच में नीमच के जिला बनने के बाद का कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी पुलिस विभाग में आए और अपना कर्तव्य पालन करते हुए आम जनता में बेहतरीन छवि बनाने में कामयाब रहे और अपनी यादगार छोड़ गए।
ऐसे ही अधिकारी पुलिस विभाग में आए उप निरीक्षक सुमित मिश्रा हैं। सन 2016 में नीमच उनकी पोस्टिंग हुई । 07 वर्षों में इन्होंने अपनी कार्यशैली से अपने वरिष्ठ अधिकारियों सहित आम जनता भी ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। 
सुमित मिश्रा रिटायर्ड सहायक पुलिस उप निरीक्षक भीमाशंकर मिश्रा के पुत्र हैं। इनके बड़े भाई सुधीर मिश्रा इंदौर में प्रधान आरक्षक हैं। इसके परिवार का मूल मंत्र है सादा जीवन उच्च विचार, ईमानदार चरित्र और सेवा भावना।
सुमित मिश्रा नीमच आने के बाद नीमच सिटी थाने पर पदस्थ हुए। नीमच सिटी थाने पर ड्यूटी के दौरान अवैध रूप से चुनाव के दौरान ले जाए जा रहे 26 लाख रुपए जब्त किए। उसके बाद कोरोना काल में अति संक्रमित एरिया में ड्यूटी के दौरान लोगों की हौसला अफजाई की एवं दवाई और खाद्य सामग्री पहुंचाते रहे। इसी दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाइयां की कालाबाजारी करते हुए भोपाल और सीहोर क्षेत्र से चार आदमियों की गिरफ्तारी कर अपराध कायम कर अंकुश लगाया।
उल्लेखनीय कार्यों की बात करें तो 100 किलो गांजा सहित भीलवाड़ा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उक्त गांजा विशाखापट्टनम के पास जिले से लाना बताया गया था। जिसमें सबसे बड़ी चुनौती थी नक्सल प्रभावित एरिया और दूसरा गैर हिंदी भाषी राज्य और तीसरा नीमच से 1800 किलोमीटर दूर बावजूद उसके अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए वहां से आरोपियों को गिरफ्तार कर लाए।
वहीं सुमित मिश्रा ने एटीएम बदलकर फ्रॉड करने फर्जी पासपोर्ट वाले जैसे केस में भी उच्च स्तरीय कार्यवाही करते हुए आरोपियों को 10 साल की कठोर कारावास की सजा दिलाने में कामयाब रहे।
ज्ञात रहे 2022-23 के दौरान जिले नीमच की सबसे महत्वपूर्ण अंतर राज्य चौकी नयागांव के कमान उप निरीक्षक सुमित मिश्रा को सौंपी गई। नयागांव चौकी प्रभारी बनने के बाद अपने वरिष्ठ अधिकारियों की उम्मीद और विश्वास पर खरा उतरते हुए 15 एनडीपीएस की कार्रवाई कर 2500 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा 100 किलो गांजा जप्त कर 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विगत दिनों उप निरीक्षक सुमित मिश्रा का बालाघाट का आदेश प्राप्त हुआ। नियमानुसार सब इंस्पेक्टर्स को 2 वर्ष हेतु जाना ही पड़ता है। नीमच कैंट थाने पर उनका विदाई समारोह रखा गया। जहां पर अधीनस्थ कर्मचारियों अधिकारियों ने अपने उनके साथ अनुभव साझा किया और उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की।
नीमच कैंट थाने में टीआई सौरभ शर्मा के नेतृत्व में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। उन्हें नीमच थाने के स्टाफ की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अपने उद्बोधन में उप निरीक्षक सुमित मिश्रा ने नीमच जिले के समस्त पुलिस स्टाफ का धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा कि सभी ने मेरा बराबर सपोर्ट किया और समय-समय पर सभी ने सहयोग किया। नीमच जिला मुझे हमेशा याद रहेगा।
उनके विदाई समारोह के अवसर पर नीमच कैंट थाने का समस्त स्टाफ उपस्थित था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE