खरगोन। जिले के कसरावद वृत द्वारा आज 16 जनवरी को सहायक जिला आबकारी अधिकारी बसंत भीटे के नेतृत्व में अवैध मदिरा विक्रेताओं के विरूद्ध कार्यवाही की है। आबकारी दल ने वृत कसरावद के ग्राम साडली, सारकूर तथा बलखड़ में दबिश देकर वृत प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक ओमप्रकाश मालवीय द्वारा 34(1) क, के 05 प्रकरण पंजीबद्ध कर 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आबकारी दल ने इन स्थानों से 60 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की है तथा 2500 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर सैंपल लेकर शेष लहान नष्ट किया गया। जप्त मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 2 लाख 60 हजार रुपए हैं। कार्यवाही में आबकारी आरक्षक शिवनारायण कटारे, संतोष वर्मा का सराहनीय योगदान रहा।