BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2024, 4:52 pm
BIG NEWS : श्री रामलला के स्वागत में जिला पंचायत कार्यालय में की सफाई, सीईओ गुरूप्रसाद ने झाड़ू लगाकर दिया स्वछता का सन्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अयोध्‍या में 22 जनवरी 2024 को प्रस्‍तावित भगवान श्रीराम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम के तारतम्‍य में शासन निर्देशानुसार कलेक्‍टर दिनेश जैन एवं जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद के नेतृत्व में शासकीय कार्यालयों में 16 से 21 जनवरी 2024 तक विशेष सफाई अभियान चलाए जा रहा है।
इस अवसर पर जिले के विभिन्‍न मंदिरों के साथ-साथ शासकीय कार्यालयों में भी साफ-सफाई के लिए प्रशासन ने मुहिम छेड़ी है। इसी क्रम में 16 जनवरी को जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद ने स्‍वयं हाथ में झाडू थाम कर, इस अभियान की शुरूआत जिला पंचायत परिसर से अभियान चलाकर स्‍वच्‍छता का संदेश दिया। जिले में 16 से 21 जनवरी तक सभी सरकारी इमारतों, स्‍कूल, एवं कॉलेजों में साफ-सफाई एवं साज-सज्‍जा की जाएगी तथा 21 जनवरी से 26 जनवरी 2024 तक सभी शासकीय कार्यालयों में रोशनी की व्‍यवस्‍था भी की जाएगी। इस अभियान के तहत मंगलवार को जिला पंचायत परिसर एवं बगीचें की साफ-सफाई में जिला पंचायत के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा श्रमदान किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE