BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2024, 5:21 pm
NEWS : यातायात पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम, वाहन चालकों को नियमों सम्बंधित पेम्पलेट वितरण कर दी जानकारी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर    

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित आवागमन के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। डीएसपी यातायात व पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी के साथ नियमों की जानकारी का पेम्पलेट व बुक वितरित कर सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया। स्कूली छात्रों को भी यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित आवागमन के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। राज्य सरकार के निर्देश पर चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के तहत पुलिस उप अधीक्षक यातायात जोगेंद्र सिंह द्वारा कलेक्ट्री चौराहा पर वाहन चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। हेलमेट लगाना, सीट बेल्ट का प्रयोग करना, वाहन चलाते समय मोबाइल पर वार्ता नहीं करना, वाहन के सभी प्रकार के कागजात कंप्लीट रखने की जानकारी के साथ यातायात नियमों से संबंधित पंपलेट, बुक्स वितरण की गई। 
यातायात पुलिस ने डीएसपी जोगेंद्र सिंह के नेतृत्व में गवर्नमेंट सिटी गर्ल्स स्कूल चित्तौड़गढ़ की छात्राओं व सेंट्रल एकैडमी स्कूल के बच्चों को यातायात के नियम संबंधी जानकारी दी तथा रोड सिग्नल, रोड सेफ्टी नियमो की जानकारी देते हुए पेम्पलेट वितरण किया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान यातायात कर्मियों ने दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने, सुरक्षित रफ्तार पर वाहन चलाने, यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया। इसी प्रकार चौपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने, अधिक सवारियां नहीं बैठाने के संबंध में समझाइश की गई। यातायात पुलिस ने शहर में संचालित टेंपो चालकों को भी यातायात नियमों का पूरी तरह पालन कर सुरक्षित वाहन संचालन का संदेश दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE