BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2024, 6:56 pm
BIG NEWS : पिपलियामंडी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बलात्कार के अपराध में 14 वर्षों से फरार आरोपी भूरू उर्फ रामप्रसाद को हरियाणा से खाकी ने किया गिरफ्तार, पढ़े रवि पोरवाल की खबर  

Share On:-

पिपलियामंडी। मप्र शासन एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा महिला के विरूद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में फरार आरोपी की धरपकड हेतु विशेष रूप से अभियान संचालित कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा पूर्व के लंबित अपराधों की मॉनिटरिंग करने के लिए जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को ऐसे फरार अपराधियों की सूची बनाकर उनकी धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसका जिला स्तरीय पर्यवेक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर गौतम सोलंकी द्वारा किया जा रहा है।
उक्त कार्ययोजना के तहत थाना पिपलिया मण्डी के अप क्र 276/10 धारा 366, 376, 376 (डी) भादवि जो कि वर्ष 2010 में पंजीबद्ध होकर दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे। जिसमें तीसरे आरोपी भुरू उर्फ रामप्रसाद पिता जयराम यादव निवासी अकबरपुर जिला रेवारी हरियाणा घटना वक्त से फरार था। अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मल्हारगढ़ नरेन्द्र सोलंकी द्वारा अपराध की केस डायरी का अवलोकन करने पर अपराधी के संबंध में जानकारी एकत्रित कर थाना प्रभारी पिपलिया मण्डी नीरज सारवान को फरार आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु विशेष टीम बनाकर भेजने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके अर्न्तगत उप निरीक्षक बापूसिंह बामनिया के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी के निवास पते पर भेजी गई। जहाँ से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
सराहनीय कार्य टीम निरीक्षक नीरज सारवान, थाना प्रभारी, थाना पिपलिया मण्डी उनि बापुसिह बामनिया, थाना पिपलिया मण्डी उप निरीक्षक अभिषेक बौरासी, चौकी प्रभारी पिपलिया मण्डी आर 212 शांतिलाल गुर्जर, आर चालक 752 सुंदरसिह
अपराध के फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम के सराहनीय कार्य हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE