दूदरसी। भारत सरकार द्वारा प्रायोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा जो पूरे देश में आयोजित हो रही है। उसी श्रृंखला में आज ग्राम पंचायत दूदरसी तहसील नीमच के पंचायत प्रांगण में शाम 4 बजे मुख्य अतिथि नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई।
इस अवसर पर एक सादे समारोह में विधायक परिहार ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संकल्प लिया है कि जब तक हमारा देश स्वच्छता के मामले में आत्मनिर्भर नहीं हो जाता तब तक हमारा सपना साकार नहीं होगा। परिहार ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। हमारी माता और बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाई और उज्जवला योजना में गैस चूल्हा उपलब्ध कराया है। लाड़ली बहनों को उनके खाते में सीधे राशि दी जा रही है, साथ ही लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ भी दिया जा रहा है। परिहार ने कहा कि गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। हम आज बिजली के मामले में आत्मनिर्भर हैं हमारे किसान बंधु आसानी से अपनी फसलों को पानी दे रहे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मनीषा धाकड़, भाजपा उत्तर मण्डल अध्यक्ष दीपक नागदा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में लाडली लक्ष्मी के 3 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र दिए गए। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सभी विभागों के कर्मचारी अधिकार उपस्थित थे सभी अधिकारियों ने अपने अपने विभागों की जानकारी दी तथा किसी प्रकार की होने वालीअसुविधा से संपर्क करने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उप स्वास्थ्य केन्द्र के द्वारा शुगर, ब्लडप्रेशर और टी बी की जांच की गई।
इस अवसर पर तहसीलदार नीमच प्रेमशंकर पटेल, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पालन पुरे, महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर दीपिका मसीह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण पाटीदार, जनपद पंचायत नीमच के पूर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण धाकड़, सरपंच विमलाबाई शंभुलाल मेघवाल, उप सरपंच प्रेमबाई अशोक पाटीदार, सचिव सोनू शर्मा, देवीलाल, पन्नालाल धनगर, विष्णु नागर, नारायण टेलर, सुरेशदास बैरागी, नंदलाल बावरी, वरदीचंद बंजारा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सर्व प्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक नंदलाल पाटीदार ने किया और आभार लक्ष्मीनारायण पाटीदार ने व्यक्त किया।