सरदारपुर। आपको बता दें कि प्रत्येक वर्ष अनुसार इस वर्ष भी 17 जनवरी को गुरु सप्तमी आ रही है जो मध्य प्रदेश के मोहन खेड़ा में बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। जहां गुरु राजेंद्र सुरीश्वर जी के भक्त देश विदेश से पधार रहे हैं। ट्रस्ट मंडल भी अपनी सेवा में लगा हुआ है। साथ ही जहां एक बड़े मेले का आयोजन किया जा रहा है। 17 जनवरी को विशाल भोजन प्रसादी का आयोजन भी किया जाएगा। इस विषय पर गुरु भक्तों ने अपनी बात रखी।