मुरैना। कैलारस ट्रक यूनियन एवं ट्रक मालिकों ने आज तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार विश्राम सिंह बघेल एवं थाना प्रभारी कैलारस को कृषि उपज मंडी से ट्रैक्टरों द्वारा माल ले जाने पर आपत्ति जताते हुए ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि अनाज मंडी कैलारस से गांव तक भााड़ा भरकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते हैं और दूसरे स्थान से भाड़ा लेकर कस्बा कैलारस में लाते हैं। ट्रक मालिक ट्रक का परमिट, बीमा और टोल टैक्स का खर्चा वहन करते हैं। लेकिन ट्रैक्टर मालिक अपने ट्रैक्टरों को ओवरलोड भरकर माल ले जा रहे हैं। जबकि ट्रैक्टर का उपयोग केवल कृषि कार्य के लिए ही किया जाता है ना की भाड़े के रूप में माल ले जाने में। ट्रेक्टर कृषि उपज मंडी को विक्रय करने के लिए किसानों का माल मंडी में लेकर आ सकता है। लेकिन ट्रैक्टर से एक शहर से दूसरे शहर में माल भरकर भाड़ा नहीं ले जा सकते। बावजूद ट्रैक्टर वालों ने वर्तमान में चार पहिया की बड़ी ट्रॉली बनवाकर उसमें 200 से 250 क्विंटल तक माल भरकर भाड़े से ले जा रहे हैं, जिससे हम ट्रक मालिकों का धंधा चौपट हो रहा है तथा ऐसी स्थिति में ट्रक मालिक अपने ट्रकों के परमिट बीमा रोड टैक्स टोल टैक्स की राशि को समय पर नहीं भर पा रहे हैं और ना ही अपने ट्रकों में होने वाली टूट-फूट को सही करवा पा रहे हैं। जबकि ट्रैक्टर मालिकों के पास माल भाड़ा ले जाने का कोई परमिट नहीं है और ना ही उनके द्वारा बीमा है। रोड टैक्स टोल टैक्स नहीं हैं ऐसी स्थिति में ट्रैक्टरों के द्वारा किए जा रहे अवैध भाड़ा को बंद कराया जाना आवश्यक है। यह संबंध में ट्रक यूनियन ने तहसीलदार कैलारस को आवेदन दिया और तहसीलदार ने उनको कार्यवाही करने के लिए मंडी सचिव को लिखित में पावती दी और कहा गया उनके प्रति कार्यवाही की जाएगी।