बागली। जनपद पंचायत बागली की ग्राम पंचायत कमलापुर में कार्यरत सचिव के खिलाफ विगत दिन पूर्व महिला द्वारा झूठी एफआईआर कराई जाने के विरोध में मध्यप्रदेश सचिव संगठन द्वारा मंगलवार के दिन एकत्रित होकर बागली में अनुविभागीय अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया।
सचिव संगठन अध्यक्ष नारायण सिंह सेंधव ने बताया कि सचिन के खिलाफ षडयंत्र पूर्वक कार्रवाई की गई है। उप सरपंच द्वारा षडयंत्र पूर्वक सचिव को उसके फार्म हाउस पर बुलाया गया। जहां पर विवाद किया गया और इस दौरान महिला द्वारा झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस दौरान सचिव संगठन द्वारा बागली पुलिस एसडीओपी, जनपद सीईओ एवं बागली एसडीएम को लिखित में ज्ञापन देकर इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। इस दौरान मांग की गई है कि घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की जाए।
ज्ञापन में बताया गया है कि उप सरपंच द्वारा लगातार पंचायत सचिव पर दबाव बनाया जा रहा था और उसी के चलते यह षड्यंत्र किया गया है। सचिव संगठन ने कहा है कि यदि इस और निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो सचिव संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा। इस दौरान सचिव संगठन अध्यक्ष नारायण सिंह सेंधव ग्राम रोजगार सहायक संगठन अध्यक्ष चेतन सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में सभी ग्राम पंचायत के सचिव एवं सहायक सचिव उपस्थित रहे।