BREAKING NEWS
देवास में बड़ा हादसा: जन्मदिन की पार्टी में.. <<     भौरासा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में शामिल हुए प्रभारी.. <<     KHABAR : व्हीलचेयर पर तिरंगा लेकर निकले.. <<     दतिया में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उत्साह,.. <<     शिवपुरी के खनियांधाना में भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : महिला तहसीलदार पर रिश्वत और दस्तावेज में.. <<     big news: कांवड़ यात्रा पर साध्वी हर्षा का बड़ा.. <<     KHABAR : पोलायकला में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,.. <<     देवास के हाटपीपल्या में कांग्रेस का शक्ति.. <<     KHABAR : चंबल की धरती से हिमालय तक, दलाई लामा से.. <<     BIG REPORT : जन विश्वास अभियान में गांव पहुंचा.. <<     BIG VIDEO : MP कर्मचारियों की लगी लॉटरी!" या "सैलरी में.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत हंस वाहिनी.. <<     BIG NEWS : प्रसिद्ध श्री सांवलियाजी मंदिर का खुला.. <<     KHABAR : भारत माता की जय से गूंजा नीमच, तिरंगे की.. <<     KHABAR : तिरंगे के रंग में रंगा खनियांधाना, स्कूली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2024, 7:41 pm
BIG NEWS : प्रेस क्लब जिला नीमच का हुआ गठन, सर्वसम्मति से अजय चौधरी अध्यक्ष और गोपाल मेहरा बने सचिव, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज गांधी वाटिका में संपन्न हुई। जहां पत्रकारो को आने वाली कठिनाइयां, कवरेज और पत्रकार वार्ता के दौरान आने वाली समस्याओं सहित, पत्रकारों के स्वाभिमान बनाए रखने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। सभी तर्कसंगत विषयों को देखते हुए पत्रकारों के एक नवीन संगठन बनाने पर एक राय प्राप्त हुई। जिसको आधार मानकर प्रेस क्लब जिला नीमच का गठन किया गया। 
बैठक के दौरान ही सर्व सम्मत्ति से अजय चौधरी संपादक अजेय योद्धा को अध्यक्ष, अफजल कुरेशी संपादक पब्लिक तक को उपाध्यक्ष, गोपाल मेहरा संपादक G न्यूज़ भारत 24 को सचिव, विनोद गोठवाल संपादक जनप्रहरी को कोषाध्यक्ष, आशीष बंग संपादक महाकाल एक्सप्रेस को सहसचिव, इमरान खान संपादक प्रदेश न्यूज 9, प्रवीण गोस्वामी संपादक सामना एक्सप्रेस, भगत मांगरिया ग्रामीण पत्रकार जीरन को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। 
बैठक में सर्वसम्मति से नवीन परिचय पत्र बनाने, प्रेस क्लब जिला नीमच की वेबसाइट बनाने, पत्रकार परिवारों के लिए हॉस्पिटल, डायग्नोसिस सेंटर और स्कूलों में फीस में डिस्काउंट करवाने हेतु प्रयास, पत्रकार समूह दुर्घटना बीमा और 21 जनवरी 2024 को मिलन समारोह सहभोज आयोजन करने पर सहमति बनी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE