भौंरासा। जैसे-जैसे अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर पर होने वाली प्राण प्रतिष्ठा की तारीख 22 जनवरी नजदीक आ रही है वैसे-वैसे ही शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी राम दिवाली, राम उत्सव मनायें जाने को लेकर सभी वर्गों में खुमार छाया हुआ है। गली मोहल्ला वासी इस कार्यक्रम को अस्मरणीय बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहे हैं।
वहीं विश्व हिन्दू परिषद के अक्षत वितरण कार्यक्रम भी लगभग पूर्ण होने वाला है। यह कार्यक्रम सतत रूप से नगरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहा है। सम्पूर्ण समाज 22 जनवरी का दिन बड़े ही उत्साह से मनाने वाला है। जब कार्यकर्त्ता अक्षत वितरण करने पहुंच रहे है, तो कहीं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जा रहा है तो कहीं तिलक लगाकर स्वागत हो रहा है। मंगलवार को भी व्यापक स्तर पर शेष क्षेत्रों में हिंदू परिवारों में संपर्क कर पीले अक्षत सौंपे गये। सभी से 22 जनवरी राम दीपावली मनाने एवं अपने-अपने मकान पर भगवा ध्वजारोहण करने का आग्रह किया गया है।