पिपलियामंडी। जिला पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर गौतम सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ नरेन्द्र सोलंकी के निर्देशन एवं थाना प्रभारी थाना पिपलियामंडी निरीक्षक नीरज सारवान के कुशल नेतृत्व में थाना पिपलियामंडी पुलिस टीम को सफलता मिली हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वारन्टी ओमप्रकाश उर्फ नानकिया पिता मोनहलाल जाति भील उम्र 35 वर्ष निवासी झोपडपट्टी हाल मुकाम नई आबादी बरखेडा पंथ थाना मल्हारगढ जिला मंदसौर थाना पिपलियामंडी के अप क्र 49/2005 व माननीय जेएमएफसी महोदय न्यायालय नारायणगढ जिला मंदसौर के प्रकरण क्रमाक 68/2005 धारा 457, 380 भादवि के प्रकरण में वर्ष 2008 से फरार चल रहा था। जो थाना पिपलियामंडी पुलिस टीम द्वारा वारन्टी कि तलाश एवं गिरफ्तारी करने हेतु मुखबीर तंत्र तैयार कर वारन्टी की काफी समय से तलाश की जा रही थी। वारन्टी ओमप्रकाश उर्फ नानकिया को दिनांक 16 जनवरी 2024 को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त कर तत्काल वारन्टी की तस्दीक कराई गई तथा त्वरीत कार्यवाही करते हुवे वारन्टी ओमप्रकाश उर्फ नानकिया को मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर पिपलियामंडी पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की।
उक्त कार्यवाही में निरी नीरज सारवान, प्रआर 347 रामनारायण नागदा, प्रआऱ 594 राजवीर यादव, प्रआर 560 हरदेश वर्मा, प्रआऱ 111 धिरेन्द्रसिंह, आर 446 गजेन्द्र सेन, आर 826 देवेन्द्रसिंह, आर 890 पवन पाटीदार, आर 203 शैलेन्द्रसिंह, आर 103 शैलेन्द्रसिंह, आर चा 647 धनपालसिंह, मआर 04 कविता नागदा का सराहनीय योगदान रहा। जिन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रथक से पुरस्कृत किया जावेगा।