मनासा। तहसील अंतर्गत ग्राम भदवा में समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से बस स्टैंड स्थित धर्मशाला में सात दिवसीय श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ महोत्सव का आयोजन रखा गया हैं। आयोजन के प्रथम दिन मंगलवार सुबह 10 बजे से समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से महिलाओ व बालिकाओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर में कलश यात्रा निकाली। डीजे ढोल ढमाकों के साथ पूरे नगर भ्रमण कर कलश यात्रा कथा पंडाल पहुंची व कथा प्रारंभ की गई। सुबह 11 बजे से दोपहर 03 तक कथा का वाचन पंडित भागवत आचार्य अनुज जी भारद्वाज टकरावद वाले के मुखारविंद से किया जा रहा हैं। प्रथम दिन कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने हिस्सा लिया।