BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2024, 11:04 am
KHABAR : PM मोदी के आव्हान पर बिलावली के महांकाल मंदिर में चला स्वच्छता अभियान, वार्डवासियों ने किया श्रमदान, पढ़े अभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। 22 जनवरी को अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में तथा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अव्हान पर पूरे देश के देवालयों व उनके परिसरों मे स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कडी मे देवास शहर में भी निगम सीमा क्षेत्र के 45 ही वार्डाे में स्वच्छता अभियान 14 से 21 जनवरी तक चलाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत मंगलवार को वार्ड क्रमांक 1 बिलावली में स्थित महांकालेश्वर मंदिर व मंदिर परिसर में वार्ड पार्षद व निगम राजस्व विभाग समिती अध्यक्ष जितेन्द्र मकवाना के द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। जिसमें महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, जितेन्द्र मकवाना सहित जनप्रतिनिधि और वार्ड के रहवासीगणों के साथ मंदिर के साथ ही पूरे मंदिर परिसर में साफ सफाई की गई। 
इसी प्रकार प्रधानमंत्री के आव्हान एवं महापौर के द्वारा अन्य वार्डाे मंे भी देवालयों एवं परिसरों की सफाई एवं स्वच्छता के लिए निगम स्वास्थ्य अधिकारी को दिये निर्देश के साथ सभी जनप्रतिनिधियों एवं रहवासियों से आग्रह पूर्वक अपील की गई है कि वे अपने-अपने वार्ड में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर मंदिर एवं मंदिर परिसर की साफ सफाई करें। इसी के साथ वार्ड क्रमांक 4 में स्थित कालूखेडी, बजरंग नगर व प्रताप नगर के देवालयों मे भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान 21 जनवरी तक निरंतर जारी रहेगा।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE