BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2024, 12:41 pm
BIG NEWS : कलेक्टर जैन के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में चला सफाई अभियान, एडीएम मीणा सहित कई प्रशसनिक अधिकारियों ने परिसर में लगाई झाड़ू, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ आसिफ अली की खबर    

Share On:-

नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन, एडीएम नेहा मीणा, एसडीएम ममता खेड़े और उनके साथ तमाम प्रशासनिक अधिकारीयों ने कलेक्टर कार्यालय परिसर में आज सफाई अभियान चलाया। स्वयं कलेक्टर दिनेश जैन ने हाथ में झाड़ू पकड़कर परिसर में सफाई की। 
कलेक्टर कार्यालय और एसडीएम कार्यालय से जुड़े तमाम कर्मचारी और अधिकारी आज कलेक्टर कार्यालय परिसर में सुबह-सुबह तन्मयता से सफाई करते हुए दिखाई दिए। जिले और शहर के तमाम आला अधिकारी और कर्मचारियों ने आज सफाई अभियान के दौरान कलेक्टर कार्यालय के परिसर में जमकर पसीना बहाया। श्रमदान किया। किसी के हाथ में झाड़ू थी। कोई अपने हाथों से डस्टबिन में कचरा बटोर रहा था।  22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है जिसके मद्देनजर शासन से निर्देश है कि शहर व गांवों के साथ सभी कार्यालयों की, मंदिरों की, व्यवस्थित साफ सफाई की जाए और साज सज्जा की जाए। इसी निर्देश की पालना के तहत सफाई अभियान की शुरुआत नीमच के सबसे बड़े प्रशासनिक कार्यालय से की गई। नया साल भी शुरू हो गया है। कलेक्टर कार्यालय से शुरू किया गया यह अभियान शहर की आम जनता को भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देगा। स्वच्छता अभियान में नगरपालिका सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ के अलावा नपा का अमला संलग्न दिखाई दिया। यदि इसी तन्मयता से साफ सफाई के प्रति जागरूकता निरंतर रहे तो निश्चित ही शहर स्वच्छता सर्वेक्षण की पायदान पर बेहतर स्थान पर दिखाई दे सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE