देवास। कुमार गंधर्व जन्म शती को लेकर कुमार गंधर्व प्रतिष्ठान द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसको लेकर आज बुधवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में बताया गया कि 19 जनवरी से लेकर 21 जनवरी तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम माता टेकरी के रपट मार्ग पर स्थित भानुकूल परिसर में आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम दो सत्र में आयोजित किए जायेंगे। कार्यक्रम में 19 जनवरी की शाम को कार्य का शुभारंभ होगा, जिसमें गायन, बांसुरी वायलिन जुगलबंदी, मालवीय निर्गुण भजन का आयोजन किया जाएगा।
इसी प्रकार 20 और 21 जनवरी को भी गायन चर्चा बातचीत का आयोजन सुबह 9.30 से दोपहर 1 और शाम 5.30 से 9.00 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम में देश विदेश के गायक उपस्थित रहेंगे जो अपनी-अपनी प्रस्तुतियां पेश करेंगे।