सेगांव। दशोरा नागर महिला मंडल द्वारा मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में समाज की धर्मशाला में कंकू हल्दी का कार्यकम आयोजित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम भगवान हाटकेश्वर की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद महिलाओं के द्वारा एक दूसरे को कंकू हल्दी की गई। महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर खरगोन महिला मंडल जिला अध्यक्ष ममता सुगंधी ने बताया कि ऐसे आयोजन होने से आपसी प्रेमभाव व भाईचारा बढ़ता है। इस कार्यक्रम को उत्साह के रूप में मना रहे हैं। इस दौरान स्थानीय महिला मंडल के साथ खरगोन के महिला मंडल की सदस्याएं भी मौजूद रही।