देवास। कलेक्टर कार्यालय में आज बुधवार को अतिथि शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों के चलते कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन दिया है। उन्होंने बताया कि हम जिलेभर के अतिथि शिक्षक हैं जो कई वर्षों से पढ़ने का कार्य कर रहे हैं, लेकिन अब हमें हटाया भी जा रहा है और किसी को परमानेंट भी नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर हमने यहां पर ज्ञापन दिया है। इसमें हमारी कई मांगे हैं। जिसमें महापंचायत के बिंदुओं का आदेश शीघ्र जारी करने की मांग है। मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अतिथि शिक्षकों का अनुभव के आधार पर भविष्य सुरक्षित किया जाए।