देवास। नगर निगम के सामान्य प्रशासन विभाग के कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है, जिसको लेकर उन्होंने आज बुधवार को नगर निगम में महापौर गीता अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा है।
कर्मचारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण हमें कई समस्याएं आ रही है, जिसके चलते हमने ज्ञापन सौंपा है। हमने इस बारे में पता किया तो जानकारी ली की हमारा वेतन रिलीज हो चुका है, लेकिन हमारे तक अभी भी नहीं पहुंचा है। इसको लेकर हमने यहां पर ज्ञापन दिया है।