BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2024, 6:16 pm
BIG NEWS : ग्राम मालखेड़ा एवं सरवानिया बोर के राजस्व सेवा शिविर में ग्रामीणों से रूबरू हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की राजस्व संबंधी समस्याओं का किया निराकरण, बी-1 का किया गया वाचन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में जिले में आयोजित किया जा रहे विशेष राजस्व अभियान के तहत बुधवार को नीमच तहसील के ग्राम मालखेड़ा एवं ग्राम सरवानिया बोर में आयोजित राजस्व सेवा शिविर में कलेक्टर दिनेश जैन ने उपस्थित होकर ग्रामीणों की राजस्व संबंधी समस्याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्रामीणों के समक्ष पटवारी से बी-1 का वाचन करवाया और मृतक खातेदारों के फौती नामांतरण करने की प्रक्रिया पूरा करने के निर्देश उपस्थित तहसीलदार को दिए।
कलेक्टर जैन ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभ से वंचित रहे, पात्र किसानों के आधार, समग्र आईडी एवं आवेदन प्राप्त कर, उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना का लाभ दिलाने के निर्देश भी तहसीलदार को दिए।
इस मौके पर कलेक्टर जैन ने ग्रामीणों से कहा कि राजस्व विभाग की विभिन्न प्रकार की कई सेवाएं ऑनलाइन हो गई है। ग्रामीणजन और किसान भाई सीएससी सेंटर, लोकसेवा केंद्र अथवा अपने मोबाइल से इन सेवाओं का ऑनलाइन लाभ उठा सकते हैं। 
इस मौके पर तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल व अन्य अधिकारी व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE