BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2024, 7:25 pm
BIG NEWS : नपाध्यक्ष चौपड़ा ने जमुनिया बालाजी मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान, सीएमओ वशिष्ठ के नेतृत्व में नपा कार्यालय में हुई साफ-सफाई, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या स्थित नवनिर्मित राम मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर जगह-जगह मंदिरों की साफ-सफाई का कार्य भी स्वच्छता अभियान के तहत किया जा रहा है। 
जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं नगरपालिका परिषद्, नीमच की अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के नेतृत्व में नीमच शहर में भी मंदिरों की साफ-सफाई हेतु तीर्थ स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत बुधवार को नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने जहां नीमच सिटी स्थित जमुनिया बालाजी मंदिर पर वार्ड पार्षदगणों व सफाई अमले के साथ मंदिर की साफ-सफाई की व मंदिर को स्वच्छ जल से धुलवाया, वहीं मुख्य नपा अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ की उपस्थिति में नगरपालिका कार्यालय में स्वच्छता अभियान के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों ने हाथों में झाडू थाम साफ-सफाई की। अभियान के तहत नगरपालिका के स्वास्थ्य सभापति धर्मेश पुरोहित, स्वास्थ्य अधिकारी कन्हैयालाल शर्मा के नेतृत्व में शहर के अन्य मंदिरों में भी साफ-सफाई अभियान निरंतर जारी है।
बुधवार को नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा, नीमच सिटी के पार्षद राकेश किलोरिया, रामचन्द्र धनगर, केदार राठौर, स्वास्थ्य अधिकारी कन्हैयालाल शर्मा, स्वच्छता एम्बेसेडर विवेक खण्डेलवाल आदि के साथ जमुनिया बालाजी मंदिर पहुंची। सभी ने सर्वप्रथम बालाजी मंदिर का आशीर्वाद प्राप्त कर हाथ में झाडू लेकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई की व मंदिर को स्वच्छ जल से धोकर पोछा भी लगाया व स्वच्छता का संदेश दिया। इसी प्रकार नगरपालिका कार्यालय में भी मुख्य नपा अधिकारी वशिष्ठ ने अपने अधिनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में साफ-सफाई की व गंदगी वाले स्थान की धुलाई भी करवाई। 
इस दौरान कार्यालय अधीक्षक जमनालाल पाटीदार, स्वास्थ्य अधिकारी कन्हैयालाल शर्मा, लेखापाल धर्मेन्द्र बुंदेला, सिटी मिशन मैनेजर प्रवीण आर्य, इंजीनियर अरविन्द सिंह, स्वच्छता निरीक्षक भारतसिंह भारद्वाज, अशोक अहीर, भेरूलाल अहीर, देवानंद तोडे, घनश्याम नागदा, पप्पू मंगल, महावीर जैन सहित नपा स्टॉफ के अनेक सदस्यों ने सहभागिता निभाई।
अनेक मंदिरों की हुई साफ-सफाई- अभियान के अंतर्गत अब तक सांवरियाजी मंदिर, दुर्गा माता मंदिर वाटिका, सत्यनारायण मंदिर, मंशापूर्ण बालाजी मंदिर, भेरूजी मंदिर, गुरूद्वारा, शिव मंदिर, कृष्णा नगर मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, बटेश्वर बालाजी मंदिर, कालका माता मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, शिव मंदिर भोलाराम कम्पाउण्ड, बावडी वाले बालाजी व श्याम मंदिर तथा बंगला नं 60 स्थित मंदिर में साफ-सफाई कराई गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE