BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2024, 7:46 pm
KHABAR : गुना के ग्राम जमरा पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा, विभागों के कर्मचारियों ने दी योजनाओं की जानकारी, पढ़े रणधीर चंदेल की खबर

Share On:-

गुना। जिले की ग्राम पंचायत जमरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगमन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दामोदर शर्मा, मंडल अध्यक्ष पहलवान कुशवाह, जनपद सदस्य नरेंद्र धाकड़ रहे। सभी अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र का पूजन कर, कन्या पूजन किया। इसके बाद ग्राम पंचायत जमरा के सरपंच पवन रघुवंशी, सचिव धर्मस्वरूप भार्गव, सहायक सचिव वीरेंद्र शर्मा, सगोरिया सरपंच प्रतिनिधि गोलू धाकड़, जमरा सरपंच प्रतिनिधि अशोक रघुवंशी द्वारा सभी अथितिगणों का फूल मालाओं द्वारा स्वागत किया गया। यात्रा में समस्त विभागों के कर्मचारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं के बारे में उद्बोधन देकर समझाया। साथ ही योजनाओं का लाभ किस प्रकार से ले सकते हैं इस बारे में भी विस्तार से बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प भी लिया और विकसित भारत के तारतम्य में रथ पर भी एलईडी के माध्यम से कई योजना के बारे में जानकारी दी गई। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE