BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2024, 7:55 pm
BIG NEWS : मोदी की गारंटी का रथ रतनगढ़ के गांव उमर, बाणदा पंचायत, जेथलीया पहुंचा, छात्राओं बे दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां, पढ़े खबर  

Share On:-

रतनगढ़। विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी की ग्यारंटी का रथ आज ग्राम पंचायत उमर और जेथलीया पहुंचा जहां शिविर आयोजित हुआ। सबसे पहले अतिथियों द्वारा सरस्वती पुजन दीप प्रज्ज्वलित किया। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपाल चारण, भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शंभुलाल धाकड़, मंडल महामंत्री पिंकेश मंडोवरा, तहसीलदार शत्रुघन चतुर्वेदी, रतनगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष कचरू लाल गुर्जर, जनपद पंचायत सदस्य पवन धाकड़, अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक मेघवंशी, जनपद पंचायत सदस्य ऊंकारलाल धाकड़, सरपंच मदनलाल धाकड़, सरपंच चंदाबाई शिवराज भील, मंचासीन रहे। 
जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपाल चारण ने सभी को संबोधित करते हुए सभी योजनाओं से उपस्थित जन को अवगत कराया और योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिले संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला पंचायत उपाध्यक्ष शंभुलाल धाकड़ ने कहा कि आप सभी के लिए मोदी की गारंटी का रथ आपके गांव में आया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य है पुरा देश विकसित हो। सबका विकास करना यही मोदी सरकार का लक्ष्य है। भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा ने भी भाजपा सरकार व विधायक सखलेचा के द्वारा किए गए विकास कार्यों से अवगत कराया और सभी से निवेदन किया कि आप सभी विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का लाभ लेवे। 
इस दौरान सरपंच मदन धाकड़, उपसरपंच राजु धाकड़ राणावत खेड़ा, प्रहलाद आगर, शिवराज भील, घीसालाल मेघवंशी, रघुनाथ गुर्जर, सेतान गुर्जर, जगदीश मेंगवंशी, भागचंद भील, रामचंद्र गुर्जर, सुखलाल, रमेश गुर्जर, दिलिप गुर्जर, कमलेश गुर्जर ने स्वागत किया। विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विकसित भारत प्रतिज्ञा शपथ दिलाई गई। सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। उपरोक्त जानकारी आईटी सेल प्रभारी नितेश सेन ने दी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE