मंदसौर। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पावन-पुनीत अवसर के निमित्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश भर में धर्म स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के धार्मिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चला कर जिले में सभी मंदिरों में साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है। मंदिर हमारी आस्था के केंद्र है, उन्हें स्वच्छ और सुंदर रखना हमारी जिम्मेदारी है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा हो रही है, जिसकों लेकर हम सब अपने-अपने आसपास क्षेत्र के मंदिरों में भी साफ-सफाई करें। जिससे 22 जनवरी को रामलला के स्वागत में मंदिर, शहर, हर घर-आंगन साफ और स्वच्छ रहे। प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव हमें इस तरह मनाना है कि हर घर अयोध्या धाम बन जाये। उस दिवस को सभी दीपावली के पर्व की तरह मनाएं।