BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2024, 11:04 am
KHABAR : ग्राम पंचायत किठौर और खेड़ावद पहुंची विकसित संकल्प भारत यात्रा, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान, पढ़े मुकेश अहिरवार की खबर

Share On:-

शाजापुर। जिले की जनपद पंचायत मोहन बड़ोदिया की ग्राम पंचायत किठौर और खेडावद में विकसित संकल्प भारत यात्रा पहुंची। जहां शिविर लगाकर मौके पर ही ग्रामीणों की समस्या का निराकरण करवाया गया। वहीं यात्रा के दौरान भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को एलईडी स्क्रीन पर ग्रामीणों को दिखाया तो वहीं महिला बाल विकास आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने गर्भवती महिलाओं को देने के लिए पौष्टिक आहार की प्रदर्शनी लगाई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अमले ने ग्रामीणों का हेल्थ चेकअप कर दवाई गोली वितरण की। 
इस दौरान अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह सिसोदिया, केंद्रीय चुनाव कार्यालय प्रभारी प्रभु सिंह राजपूत, धर्मराज परमार, गोपाल तिवारी, सरपंच दिलीप पटेल, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पाटीदार, मंडल महामंत्री महेंद्र गोवा, मांगीलाल सौराष्ट्रीय, सरपंच ईश्वरी पाटीदार, राधेश्याम पाटीदार मंगल सरपंच ईश्वर पाटीदार, गोदना सरपंच भोजराज मेवाडा, खरसोदा सरपंच भादर सिंह मेवाडा किठौर, पूर्व सरपंच प्रहलाद सिंह मौजूद रहे। 
जहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह सिसोदिया ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। वहीं उन्होंने कहा की जिस पार्टी ने देश में 70 साल तक राज किया हो और अब तक गांव की सुध नहीं ली और कुछ भी विकास कार्य नहीं करवाये उन पार्टियों को आपका मत लेने का अधिकार ही नहीं है। 
जब से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है भाजपा की सरकार बनी है तब से हर क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और सरकार आपके द्वारा आकर आपकी समस्याएं सुन रही है और निराकरण कर रही है। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शासकीय विभागों के अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE