BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2024, 12:16 pm
BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में इको अनुभूति कैंप का हुआ आयोजन, स्कूली बच्चों को करवाया जंगल की अनुभूति से अवगत, पढ़े अजयसिंह सिसोदिया के साथ शेख इसाक की खबर    

Share On:-

रामपुरा। मध्यप्रदेश इको पर्यटन विकास बोर्ड के माध्यम से वन मंडल मंदसौर अन्तर्गत अनुभूति कार्यक्रमों की श्रंखला में इको अनुभूति कैंप के द्वारा स्कूली बच्चों के लिए पर्यावरण के प्रति प्रशिक्षण सह जागरूकता हेतु अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन अभयारण्य गांधीसागर के वन परिक्षेत्र पश्चिम अंतर्गत टपकेश्वर महादेव पर किया गया। अनुभूति कैंप हेतु मास्टर ट्रेनर राजकमल आर्य, जगदीशचन्द्र व्यास एवं शैलेन्द्र जोशी वन रक्षक एवं अधीक्षक गांधीसागर अभयारण राजेश मंडावलिया एवं वन स्टाफ द्वारा बच्चों को जंगल की अनुभूति कराई गई।  
अनुभूति कैंप में ग्राम बस्सी की बावड़ी व ग्राम भेंसला के माध्यमिक एवं हाई स्कूल के  120 बच्चे सम्मिलित हुए। बच्चों को अनुभूति पुस्तक एवं कैप का वितरण किया गया।  
विभिन्न पारिस्थितिकीय तंत्र के बारे में बच्चों को समझाया। स्कूली बच्चों को जंगल भ्रमण के साथ साथ अभ्यारण गांधीसागर में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के शाकाहारी एवं मांसाहारी वन्य प्राणी, पक्षियों, तितलियों, एवं सरीसृप के बारे में जानकारी दी गई तथा मानव जीवन में इनके महत्व को समझाया गया।  
जंगल भ्रमण करते हुए बच्चो को वन्य प्राणियों के अप्रत्यक्ष प्रमाण जैसे कि तेंदुआ, लकड़बग्घे एवं सियार की विष्ठा, नीलगाय एवं चिंकारा एवं चीतल हिरण की लेंडिया व पगमार्क दिखाये गए। 
बच्चों को कराया प्राकृतिक व्याख्या पथ का भ्रमण-
बच्चों को प्राकृतिक व्याख्या पथ पर जंगल भ्रमण के दौरान जलीय एवं चारागाह क्षेत्र में पाए जाने वाले पक्षियों की विभिन्न प्रजाति के बारे में मास्टर ट्रेनर द्वारा अवगत कराया। नवाचार के रूप में अधीक्षक गांधीसागर द्वारा बच्चों को वन्य प्राणी आंकलन के विभिन्न तरीकों कैमरा ट्रैप, पग मार्क इंप्रेशन पेड एवं लाइन ट्रांजेक्शन आदि के बारे में बच्चो को जानकारी दी गई। साथ ही चारागाह, तालाब एवं नदी पारिस्थितिकीय तंत्र के बारे में बताया गया।  
मैं भी बाघ थीम पर हुए अनुभूति का आयोजन- 
मध्य प्रदेश इको पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा इस वर्ष के अनुभूति कैंप हेतु निर्धारित मैं भी बाघ थीम पर बच्चों को जंगल में बाघ एवं अन्य वन्य जीवों के महत्व के बारे में बताया।
प्लास्टिक के स्थान पर स्टील की थालियों में खिलाया भोजन- 
वन मंडल मंदसौर में इस बार अनुभूति कैंप में नई पहल के तौर पर प्लास्टिक का उपयोग न करते हुए स्टील की थालियों में बच्चों को भोजन कराया गया। ताकि प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण के बारे में भी बच्चों को जागरूक किया जा सके। 
सर्प (सांपो) से संबंधित भ्रांतियों के बारे में बच्चों को दी जानकारी-
अधीक्षक गांधीसागर द्वारा ग्रामीण इलाकों में सर्प के बारे में फैली भ्रांतियों एवं अंधविश्वास से बच्चों को अवगत कराते हुए उन्हें इनके वैज्ञानिक तथ्यों से अवगत कराया गया है। जिसे बच्चों द्वारा रुचि पूर्वक सुनते हुए अनेक जिज्ञासाओं को शांत किया।  
जंगल भ्रमण उपरांत बच्चों के लिए जैव विविधता प्रश्नमंच का आयोजन किया गया। 
अनुभूति कैम्प के दौरान वन संरक्षक उज्जैन वृत श्री एम आर बघेल तथा वन मंडल अधिकारी मंदसौर संजय रायखेरे भी सम्मिलित हुए। इनके द्वारा बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। 
कैंप के दौरान गेम रेंज पश्चिम एवं पूर्व के रेंज अधिकारी पी एल रायकवार, अंकित सोनी, वनपाल दिनेश कुशवाह, अनिश शेख, वनरक्षक राधू दामा, कुलदीप शाक्य, दिलशाद खान, गांधीसागर मेडिकल स्टाफ एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE