BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2024, 12:56 pm
BIG NEWS : राजस्व प्रकरणों के निराकरण में घोर लापरवाही बरतने पर संभाग आयुक्त का बड़ा एक्शन, तहसीलदार और रीडर को किया निलंबित, पढ़े खबर     

Share On:-

सीहोर। भोपाल संभागायुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण में देरी के कारण आष्टा के तहसीलदार और रीडर को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बुधवार को आष्टा एसडीएम कार्यालय एवं तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजस्व प्रकरणों के निराकरण एवं पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही पाए जाने पर आष्टा तहसीलदार और रीडर के विरुद्ध यह कार्यवाही की गई है। उन्होंने आधार केन्द्र का भी निरीक्षण किया।
संभागायुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा ने तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान राजस्व प्रकरणों के निराकरण में विलम्ब होने तथा नामांतरण बंटवारा, सीमांकन सहित अन्य राजस्व न्यायालय के प्रकरण समय सीमा में निराकरण नहीं करने तथा राजस्व संबंधी रिकार्ड का विधिवत सधारण एवं व्यवस्थित नहीं करने पर तहसीलदार नीलम परसेंडिया तथा रीडर लखन सोलंकी को शासकीय कार्य मे घोर लापरवाही बरतने पर निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त डॉ शर्मा ने एसडीएम आनंद राजावत को निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण कराएं तथा आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं का भी त्वरित निराकरण कराना सुनिश्चित करें।
संभागायुक्त डॉ शर्मा ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व संबंधी कार्यों के लिए तहसील आने वाले आमजन को कोई परेशानी न हो। साथ ही उनकी शिकायतों एवं समस्याओं को पूरी गंभीरता से सुना जाए और शीघ्र समाधान किया जाए।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE