मंदसौर। मप्र शासन द्वारा प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालयों में दिनांक 18 जनवरी 2024 विशेष सफाई अभियान संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश के समस्त पुलिस ईकाईयों थानों/चौकियों/पुलिस लाईनों /कंपनी/बटालियन की सफाई हेतु निर्देशित किया गया था। इसी आदेश के तारतम्य में आज दिनांक 18 जनवरी 2024 को जिला मंदसौर में भी जिले के समस्त पुलिस कार्यालय/पुलिस अधीक्षक कार्यालय/भवन/थाने/चौकी में भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान के दौरान शासकीय कार्यालयों में फाईल/रिर्कार्ड एवं थानों के मालखानों में मुद्देमाल/शासकीय संपत्ति की साफ सफाई की गई।