BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2024, 2:51 pm
KHABAR : जिले में 9 मार्च को नेशनल लोक अदालत का आयोजन, समझौता योग्‍य प्रकरणों का होगा निराकरण, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। जिला मुख्‍यालय नीमच तथा तहसील मनासा, जावद एवं रामपुरा न्‍यायालय परिसर में माननीय राष्‍ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्‍ली के निर्देशानुसार वर्ष 2024 की पहली नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 मार्च 2024 शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व्‍दारा प्रधान जिला एवं सत्र न्‍यायाधीश सुशांत हुद्दार के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
उक्‍त नेशनल लोक अदालत में नीमच, मनासा, जावद एवं रामपुरा के न्‍यायालयों में विचाराधीन समझौता योग्‍य समस्‍त दाण्डित, सिविल, विविध, मोटर दुर्घटना दावा, विद्युत अधिनियम, नगरपालिका, नगर पंचायतों, श्रम, बैंक, इत्‍यादि के प्रकरणों का निराकरण आपसी सुलह और समझौते व्‍दारा किया जायेगा।
जिला न्‍यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विजय कुमार सोनकर ने पक्षकारों से आगृह किया है, कि उपरोक्‍त श्रेणी के समझौता योग्‍य प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत के माध्‍यम से कराने हेतु अपने अभिभाषकों से सम्‍पर्क कर, संबंधित कार्यालयों में अपनी सहमति प्रस्‍तुत करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE