BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2024, 4:12 pm
KHABAR : विकसित भारत संकल्प यात्रा निरन्तर जारी, ग्रामीणजन योजनाओं के प्रति जागरूक होकर हो रहे लाभांवित, कृषि विभाग ने किया एग्री ड्रोन का प्रदर्शन, पढ़े खबर   

Share On:-

उज्जैन। जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा निरन्तर निकाली जा रही है। यात्रा के अन्तर्गत लगाये जा रहे शिविरों में सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। ग्रामीणजन योजनाओं के प्रति जागरूक होकर लाभांवित भी हो रहे हैं। साथ ही कृषि विभाग के द्वारा एग्री ड्रोन का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का प्रचार एवं प्रधानमंत्री के सन्देश वेन के माध्यम से किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत बोरखेड़ाभल्ला, ग्राम पंचायत खजुरिया कुमावत, सेकड़ी सुल्तान और पिपलौदापंथ में शिविर लगाये गये। ग्राम बोरखेड़ाभल्ला में पशुपालन विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अन्तर्गत शिविर में काउंटर लगाये गये। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, श्रम विभाग, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा भी काउंटर लगाये जाकर हितग्राहियों को लाभांवित किया गया। कृषि विभाग द्वारा ग्राम सेकड़ी सुल्तान और पिपलौदापंथ में विभिन्न शासकीय योजनाओं का विवरण किसानों को दिया गया। साथ ही ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE